अंडरवर्ल्ड से धमकी के बाद बमन ईरानी को मिली पुलिस सुरक्षा
(India) धमकी का ब्योरा दिए बगैर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बमन ईरानी को पुजारी से धमकी भरा फोन मिला है और हमने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ ईरानी की नई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ अक्तूबर में रिलीज होनी है। इस फिल्म में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बीते 23 अगस्त को तीन लोगों ने उप-नगरीय जूहू में फिल्म-निर्माता अली मोरानी के आवास के बाहर गोलियां चलाई थीं। दो दिन बाद पुजारी ने कथित तौर पर शाहरूख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज को फोन किया था और अभिनेता को एक संदेश भिजवाया था। पुजारी ने शाहरुख के कर्मचारियों को कहा था कि अभिनेता मोरानी से दूर रहें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।