व्यक्ति की हत्या, नाले में फेंका शव
(Ambarnath, Thane) पीड़ित का आरोपी के बहन के साथ प्रेम संबंध था, बताया गया है कि बिहार के रहने वाले गणेश (30) का ठाणे के भायंदर बस्ती में रहने वाले राजेश कोली की बहन के साथ प्रेम संबंध था, भायंदर थाना के इंस्पेक्टर भास्कर पुकले ने बताया कि कोली ने गणेश को पूर्व में संबंध समाप्त करने की चेतावनी दी थी लेकिन उसमें उसे सफलता नहीं मिली, पिछले सप्ताह गणेश से नाराज कोली ने एक तलवार से उस पर हमला किया और फिर अपने नौकर की सहायता से शव में एक बड़ा पत्थर बांध कर उसे वसाई नाले में फेंक दिया, पुलिस ने कल नाले से शव को बरामद कर लिया, गणेश के दोस्त सचिन सूर्यवंशी की शिकायत के आधार पर कोली और उसके नौकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 हत्या और 201 (अपराध के सबूत को मिटाने) आरडब्लयू 34 (आम इरादे के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है, उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।