(India)
प्रियंका ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, हम उनकी नकल नहीं करना चाहते थे। हम हिंदी फिल्म बना रहे हैं और हम चाहते हैं कि फिल्म की पहुंच व्यापक हो। मैं मेरी से ज्यादा हिंदी बोल रही हूं और मणिपुरी नहीं बोल रही हूं। और मैं जानती हूं कि मेरा चेहरा उनकी तरह नहीं दिख सकता। मैं मेरी की तरह नहीं दिखती। मेरे में उनकी तरह के गुण नहीं हैं लेकिन मेरी के उत्साह और उनके व्यक्तित्व को दिखाने में मैंने पूरा जी..जान लगा दिया। प्रियंका ने कहा, संजय सर (फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली) ने कहा कि फिल्म को मेरी कॉम के उत्साह को दर्शाना है और कहानी बतानी है। मेरी का संघर्ष का जज्बा फिल्म में है। मेरी ने फिल्म देखी और कुछ जगहों पर वह रोने लगीं। उन्होंने मुझे अपना समर्थन दिया है। मेरे लिए वह सबसे बड़ी जीत है। दर्शक अच्छे हैं। वे फिल्म पर निर्णय करेंगे।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।