जेनिफर लॉरेंस सहित हॉलीवुड कलाकारों की न्यूड तस्वीरें हुईं लीक
(India) हैकरों द्वारा हस्तियों की न्यूड तस्वीरें हैक करने का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है। निजी तस्वीरें हैक किए जाने पर कई अभिनेत्रियों ने अपनी नाराजगी जताई है। लॉरेंस ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, 'यह अजीब बात है कि लोग आपकी निजता आपसे कैसे छीनते हैं।' जेनिफर लॉरेंस के प्रवक्ता ने मामले में कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा, 'यह निजता का घोर हनन है। हमने अधिकारियों को संपर्क किया है। जो कोई भी जेनिफर लॉरेंस की चुराई हुई फोटो को पोस्ट करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'
रिपोर्टों के मुताबिक न्यूड तस्वीरें रविवार सुबह से ही सोशल साइटों पर पोस्ट की जाने लगीं। समझा जाता है कि न्यूड तस्वीरें आईक्लाउड अकाउंट्स को हैक करके चुराई गई हैं। जिन हॉलीवुड हस्तियों की तस्वीरें चुराकर पोस्ट की गई हैं उनमें पॉप गायक रिहाना, किम कर्दाशियां, एवरिल लविग्ने, अंबर हियर्ड, गेबरियले यूनियन, हैडन और होप सोलो हैं। कई अभिनेत्रियों ने माना है कि पोस्ट की गई उनकी न्यूड तस्वीरें फर्जी हैं। पूर्व निक लोडियन स्टार और सिंगर विक्टोरिया जस्टिस ने ट्वीट किया कि पोस्ट की गई उनकी सभी न्यूड तस्वीरें नकली हैं। पॉप स्टार-एक्ट्रेस एरियाना ग्रांडे के प्रवक्ता ने भी इन तस्वीरों को पूरी तरह से फेक बताया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।