रकीबुल की पुलिस रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ी
(India)
रांची लव जेहाद मामले के मुख्य आरोपी रंजीत उर्फ रकीबुल की पुलिस रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इससे पहले भी पुलिस रंजीत उर्फ रकीबुल को तीन दिनों की रिमांड में रखकर पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान रंजीत ने कई अहम खुलासे किए थे। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की अर्जी दी थी। रविवार को भी पुलिस ने रंजीत के रांची स्थित घर की तलाशी ली थी. इस दौरान पुलिस को रंजीत के घर से कई अहम दस्तावेज मिले थे. इससे पहले रंजीत ने पुलिस को ये भी बताया था कि वो कई सरकारी और न्यापालिका से जुड़े लोगों को लड़कियां मुहैया कराता था। अब अगले तीन दिनों तक पुलिस रंजीत से पूछताछ करेगी और उम्मीद है कि इससे कई और बातें सामने आ सकती हैं. हालांकि रंजीत ने आरोप लगाया है कि पुलिस बेवजह घरेलू हिंसा के केस को ज्यादा तूल दे रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।