सुधीर मिश्रा ने लखनऊ में शुरू की ‘प्यास’ की शूटिंग
(India) राजनीति पर आधारित इस फिल्म में राहुल भट्ट, रिचा चड्ढ़ा, सौरभ शुक्ला, विपिन शर्मा, विनीत सिंह और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिका में हैं। मिश्रा ने ट्वीट किया है ‘‘‘प्यास’ सत्ता की लत पर आधारित एक फिल्म है। इसकी पटकथा काफी खूबसूरती से पिरोयी गयी है। सिनेमा के भगवान मुझे आशीर्वाद दें। लखनऊ में शूटिंग हो रही है।’’ ‘हजार ख्वाहिशें ऐसी’ के निर्देशक की पिछले साल प्रदर्शित अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह अभिनीत फिल्म ‘इंकार’ थी। इस फिल्म की कहानी कार्य स्थलों पर होने वाले यौन उत्पीड़न पर आधारित थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।