म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण को पैरालिटिक अटैक
(India)
मशहूर नदीम-श्रवण की जोड़ी के म्यूजिक डायरेक्टर श्रवण राठौड़ को स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। पता चला है कि उन्हें इनर पैरालिटिक अटैक आया था। श्रवण को कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। म्यूजिशियन के करीबी सूत्र ने बताया श् श्रवण को माइनर पैरालिटिक अटैक आया और उन्हें तुरंत अम्बानी अस्पताल ले जाया गया। वह अभी आईसीयू में हैं और उनकी स्थिति जटिल बनी हुई है। उनके म्यूजिक पार्टनर नदीम खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, मुझे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए इस बात का पता पिछली रात चला। मैं उनकी रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं और यह वाकई दुखद स्थिति है। वह मेरे भाई है और ऐसा लग रहा है जैसे मेरे किसी हिस्से को चोट पहुंची हैं। चूंकि मैं अभी देश में नहीं हूं इसलिए मैंने अपने सेक्रेटरी को उनके परिवार से मिलने के लिए भेजा है। मुझे उनकी बहुत चिंता हो रही है और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्दी ठीक हो जाएं।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।