बहुचर्चित लव जेहाद का मामला उठाने वाली तारा शाहदेव को झारखंड सरकार से नौकरी का ऑफर मिला है। राज्य की शिक्षा मंत्री गीता ओरांव ने नेशनल लेवल की शूटर रही तारा को नौकरी देने का ऐलान किया है। इस बीच पुलिस इस मामले में पुलिस ने डीएसपी सुरजीत सिंह से पूछताछ की है। सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वो रंजीत को बचपन से जानता है। हालांकि, इस पुलिस अफसर ने रंजीत को किसी तरह की गैरकानूनी मदद करने से इनकार किया है। इस मामले में दो और डीएसपी रैंक के अफसरों से पूछताछ होनी है। दूसरे कामों में व्यस्त होने की वजह से ये अफसर पुलिस के सामने पूछताछ के लिए उपस्थिरतं नहीं हो सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।