‘मेरी कॉम’ पर नितिन गडकरी से मिली प्रियंका चोपड़ा
(India) प्रियंका ने कहा, ‘ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर मेरी कॉम को सम्मानित करने वाले पहले कुछ लोगों में से हैं नितिन गडकरी, इसी कारण मैं उनसे मिलना चाहती थी। साथ ही वह हमेशा ग्रामीण विकास तथा सामाजिक-आर्थिक सुधारों की बात करते हैं और मेरी फिल्म ‘मेरी कॉम’ में भी कुछ अलग तरीके से इस मामले को उठाया गया है।’
टोरंटो फिल्म उत्सव में चार सितंबर को ‘मेरी कॉम’ के प्रीमियर से पहले 32 वर्षीय अभिनेत्री उसके प्रचार हेतु दिल्ली में हैं। प्रियंका का कहना है कि वह फिल्म को दिल्ली में कर मुक्त कराने का प्रयास कर रही हैं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने इसे कर मुक्त घोषित कर दिया है। यह फिल्म पांच सितंबर को रिलीज हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।