भारतवंशी के बंगले पर ‘मोहित’ हुए ओबामा
(India)
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारतवंशी मित्र फ्रैंक इस्लाम का बंगला देखकर बेहद खुश हुए। इस्लाम उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी हैं। ओबामा ने बंगले की तस्वीरें इंटरनेट पर देखीं और फिर इस्लाम को फोन किया। उन्होंने घर की लाइब्रेरी में रखी मेज की तारीफ की। ऐसी ही मेज ओवल हाउस में रखी रेजलूट की प्रतिकृति है। इस्लाम ने पिछले साल वॉशिंगटन के सबसे मंहगे इलाके पोटोमैक में दस एकड़ क्षेत्र में बंगला बनाया है। ओबामा का फोन आने से पहले उपराष्ट्रपति जो बिडेन 11 जुलाई को इस्लाम के घर गए थे और उनके घर की तारीफ की थी। इस्लाम महज 15 साल की उम्र में अमेरिका गए थे। उस वक्त उनके पास 30 हजार रुपए से भी कम थे। आज वह एक सफल कारोबारी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।