(India)
जवाहरकला केंद्र में 5 सितंबर से दिल्ली की कलाकार आकांक्षा गुप्ता के तंजावुर शैली में तैयार किए गए चित्रों की ‘अध्यात्म यात्रा का प्रारंभ...’ प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदर्शित की जाने वाली पेंटिंग्स में कलाकार ने तंजावुर शैली में अपनी सोच का समावेश करते हुए उसे नई अनुभूति से सराबोर किया है। इस कला के आध्यात्मिक संयोजन से संपन्नता और शांति के सार्थक दर्शन होंगे। प्रदर्शनी 7 सितंबर तक चलेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।