'मेहरबान...' एक रोमांटिक सॉन्ग है और गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही है, खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया ये गाना रोमांटिक लोगों को बेहद पसंद आएगा, इस गाने में सिंगर-कंपोजर विशाल शेखर का म्युजिक है और इस गाने के बोल अंविता दत्त ने लिखे हैं. इस फिल्म के 'तू मेरी...' डांस नंबर के बाद इस रोमांटिक गाने का सबको बेसब्री से इंतजार था, फिल्म में रितिक रोशन राजवीर और कटरीना हरलीन की भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।