कनाॅट प्लेस शोरुम से नौ करोड़ की घड़ियां चोरी
(India)
नई दिल्ली के कनाॅट प्लेस के पास घड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने एक बड़े शोरुम का ताला तोड़कर नौ करोड़ की रोलेक्स की घड़ियां चूरा ली। लेकिन इतना होने के बावजूद वहां तैनात सुरक्षा गार्ड की नींद नहीं खुली। चैंकाने वाली बात ये है कि इसी शोरुम में सोने और चांदी की बेसकीमती मूर्तियां और जेवरात रखे थे। लेकिन चोरों ने उन्हें छुआ तक नहीं। इसे लेकर पुलिस भी हैरान है। ये शोरूम वर्ष 1898 से कनॉट प्लेस में है और सीसीटीवी कैमरे कुछ ही दिन में लगने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही चोरी हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर मामले की तह तक जाने में जुटी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।