असम के करीमगंज में दो छात्राओं के शव पेड़ पर लटके मिले
(ASSAM, India) असम के करीमगंज में दो छात्राओं के शव पेड़ पर लटके मिले,,,असम के करीमगंज में दो स्‍कूली छात्राओं के शव पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई. दोनों लड़कियां बुधवार से ही गायब थीं, जिस पेड़ पर छात्राओं की लाशें लटकी मिली हैं उसके आसपास उनके एक परिजन को देखा गया था. ऐसी ही घटना कुछ समय पहले उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में भी हो चुकी है. दोनों लड़कियां 9वीं और 10वीं की छात्राएं थीं, स्‍थानीय लोगों को दोनों के साथ रेप की आशंका है. दोनों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए सिल्‍चर के सरकारी अस्‍पताल में भेज दिया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।