(India)
पूनम ने बताया, मैं आपको बता नहीं सकती कि मैंने 'नशा' के बाद कितनी पटकथाओं को इनकार किया है। आपको लगेगा कि मैं डींगे हांक रही हूं, लेकिन जब 'द वर्ल्ड नेटवर्क्स' के निर्माता इस पेशकश के साथ मेरे पास आए, तो मुझे लगा कि यह परियोजना मेरी दूसरी फिल्म के लिए एकदम उपयुक्त है। पूनम का मानना है कि 2013 में प्रदर्शित हुई उनकी पहली फिल्म 'नशा' खराब मार्केटिंग के कारण असफल हुई। पूनम अपनी दूसरी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि ये निर्माता मेरी फिल्म को इसकी किस्मत तक ले जाएंगे। क्या उनकी फिल्म में अंगप्रदर्शन होगा? पूनम ने जवाब दिया, मेरे दर्शक निराश नहीं होंगे। उन्होंने कहा, लेकिन इस फिल्म में अंग प्रदर्शन के अलावा बहुत कुछ होगा। यह फिल्म बहुत संवेदनशील विषय पर है। पूनम पांडे सबसे पहले सुर्खियों में तब आई थीं, जब उन्होंने 2011 में भारत के क्रिकेट विश्वकप जीतने पर निर्वस्त्र होने का वादा किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।