मैरी कोम की चाहत- प्रियंका चोपड़ा बनें बॉक्सिंग एकेडमी की ब्रांड एम्‍बेसडर
(India) मैरी कोम ने कहा कि मैं उनसे जल्द संपर्क करूंगी और उनसे अपनी एकाडमी की ब्रांड एंबैसडर बनने को कहूंगी। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्सिंग को प्रसिद्धि दिलाने का काम किया है और अब वह भारत के अन्य शहरों में भी अपनी बॉक्सिंग एकाडमी की शाखाएं खोलना चाहती हैं। इंफाल पश्चिमी जिले में 2006 में लांगोल गेम्स विलेज में स्थापित मैरी कोम बॉक्सिंग एकाडमी में फिलहाल 33 बाक्सिंग छात्र हैं जो एकाडमी के आवासीय परिसर में ही रहते हैं। वहां उन्हें मैरी कोम के निर्देशन में प्रशिक्षित किया जाता है। वर्ष 2012 के ओलंपिक सहित सभी छह विश्व चैंपियनशिप्स में पदक जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर मैरी कोम ने कहा कि यदि प्रियंका एकाडमी की सहायता करती हैं तो यह बॉक्सिंग के लिए अच्छा होगा क्योंकि मुझे विभिन्न तबकों से समर्थन की आवश्यकता है। इससे हमें युवा प्रतिभाओं को खेल में लाने में मदद मिलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।