यूपी के प्रतापगढ़ में चलती कार में युवती से गैंगरेप
(Kunda, Pratapgarh) पुलिस ने बताया कि इलाहाबाद की ये युवती (18) शुक्रवार की रात रोडवेज की बस से लच्छीपुर थानाक्षेत्र के रानीगंज जा रही थी। उसने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ड्राइवर से मदद मांगी। पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने लड़की की मदद के लिए हामी भर दी तथा अपने तीन अन्य साथियों को बुला लिया। उसके साथी कार से आए और फिर चारों ने चलती कार में युवती के साथ बलात्कार किया। लड़की के भाई की शिकायत पर कल कोतवाली थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती को डाक्टरी जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।