परिणीति ने कहा, मेरा मानना है कि यह आवश्यक है ताकि दर्शक आप से ‘बोर’ न हो। मेरा विश्वास है कि जब भी वे मेरी फिल्म देखने आए होंगे तो थोड़े विस्मित हुए होंगे और उन्हें वह नहीं मिला होगा जिसके बारे में वे विचार करके आए होंगे। मेरा मानना है कि मैंने अपनी चार फिल्मों में अब तक जो किरदार निभाए हैं, उनके साथ प्रयोग किया है और हमेशा कुछ नया देने का प्रयास किया है। परिणीति की पांचवी फिल्म ‘दावत ए इश्क’ में वह हैदराबादी लड़की गुलरेज के किरदार में हैं। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर हैं जो एक लखनवी खानसामा का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को हबीब फैजल ने निर्देशित किया है। परिणीति का कहना है कि वह खाने की शौकीन हैं और इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे यह फिल्म उनके लिए ही बनाई गई हो। ‘दावत ए इश्क’ 19 सितंबर को रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।