(India)
फिल्म अभिनेता विनय पाठक ने कहा है कि एक साल में कई फिल्में करने के बजाय अपने फिल्मी कॅरियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहते हैं। ‘भेजा फ्राई’ ‘दसविदानिया’ और ‘मिथ्या’ सहित अन्य फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण जाने जाने वाले 46 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि जब वह फिल्म को स्वीकार करते हैं तब वह अपने चरित्र के हिसाब से खुद को ढ़ालने लगते हैं। विनय ने बताया ‘एक समय में काफी काम करने की मेरे पास प्रतिभा नहीं है। मेरे पास एक चरित्र में तेजी से प्रवेश और उससे बाहर निकलने की क्षमता नहीं है क्योंकि मैं इससे काफी कुछ सीखता हूं। वास्तव में मैं एक आलसी कलाकार हूं।’ हास्य फिल्म ‘बजातो रहो’ में अंतिम बार नजर आने वाले अभिनेता इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘बादलपुर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। श्रीराम राघवन निर्देशित इस फिल्म में विनय पाठक एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उनके अलावा इस फिल्म में वरूण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दकी, हुमा कुरैशी, यामी गौतम और राधिका आप्टे भी नजर आएंगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।