(Mawana, Meerut)
पुलिस के अनुसार पीड़ित 40 वर्षीय महिला शहर के थाना टीपी नगर क्षेत्र की निवासी है। पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर जानी पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बीमार महिला सोमवार सुबह दवा लेने परतापुर बाईपास स्थित एक अस्पताल गई थी। तभी अस्पताल के गेट से कार सवार दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। पीड़ित महिला के अनुसार दोनों युवकों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे नंगला जमलापुर गांव के जंगल में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने पांचली खुर्द गांव निवासी दो युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। थाना जानी पुलिस प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी सरधना द्वारा की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।