प्रियंका चोपड़ा को लगा झटका, पहले वीकेंड पर 'मैरी कॉम' ने कमाए मात्र 3.75 करोड़
(India) सोमवार को फिल्म ने केवल 3.75 करोड़ की कमाई की, जो कि शुरूआती दिनों की कमाई से बेहद ही कम है, अब इसकी वजह चाहे जो भी हो लेकिन सप्ताह की शुरूआती कमाई ने जो प्रियंका औऱ इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स को जो उम्मीद जगाई थी उस पर पानी फिरता दिख रहा है, अब आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत और हरदिल अजिज अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मेरी कॉम की शुरूआती तीन दिन की कमाई बेहद ही अच्छी रही, फिल्म ने तीन दिन में 27.50 करोड़ की कमाई की, लेकिन सफलता का यह सिलसिला सोमवार को थम गया, कोईमोई के एक रिपोर्ट के मुताबिक मेरी कॉम की कमाई का ग्राफ अचानक सोमवार को गिर गया, फिल्म सोमवार को बाक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ ही कमा पाई, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रियंका ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "फिल्म 'मेरी कॉम' का क्या सप्ताहांत रहा! आप सभी का शुक्रिया, मैं सच में उम्मीद करती हूं कि सच्चे चैंपियन की कहानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चले."

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।