परिणिति को पसंद नहीं है 'चुलबुली' कहलाना
(India) परिणिति को जब भी कोई ऐसा कहता है तो उन्हें यह अशोभनीय लगता है, परिणिति ने बताया, "लोग जब मुझे चुलबुली बुलाते हैं, तो मुझे यह बहुत अशोभनीय लगता है, मैं चार फिल्में कर चुकी हूं और 'हंसी तो फंसी', 'इश्कजादे', 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'लेडीज वर्सिज रिकी बहल'. इन फिल्मों में कोई समानता नहीं है और न ही सभी फिल्मों में मेरा किरदार चुलबुलेपन जैसा था, "उन्होंने कहा, "जब भी मुझे कोई चुलबुली कहता है तो मुझे यह हास्यास्पद लगता है, मैं चाहूंगी कि लोग मेरी फिल्में दोबारा देखें, ताकि वे अपना नजरिया बदल सकें." परिणिति फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'दावत-ए-इश्क' के प्रचार में व्यस्त हैं. फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।