सोनम-दीपिका फिर आमने-सामने, कौन जीतेगी बॉक्स ऑफिस गेम?
(India) उस समय दीपिका विजेता के रूप में उभरी थीं। सात साल बाद, वे दोनों एक बार फिर आमने-सामने हैं। दोनों की फिल्में इस माह में एक सप्ताह के अंतराल पर रिलीज हो रही हैं। दीपिका की 'फाइंडिंग फेनी' 12 सितंबर और सोनम की 'खूबसूरत' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है। दोनों ही इस बात का पूरा ख्याल रख रही हैं कि अपनी फिल्म का अच्छे से अच्छा प्रचार करें। शाहरुख खान के साथ मिलकर सफल फिल्म 'ओम शांति ओम' देने वाली दीपिका 'बचना ऐ हसीनों', 'लव आज कल', 'हाउसफुल', 'आरक्षण' और 'कॉकटेल' सरीखी फिल्मों से अपना लोहा मनवा चुकी हैं। उधर, सोनम ने 'थैंक यू', 'मौसम' और 'प्लेयर्स' सरीखी बड़ी फिल्मों में भूमिका निभाई, हालांकि ये सभी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई सकीं. सोनम को 'रांझना' के लिए काफी सराहना मिली थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।