(Buhana, Jhunjhunun)
एशिया की सबसे बड़ी ताम्र कम्पनी हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड में बीती देर रात करीब डेढ दर्जन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हथियारों से लैस होकर लूट का असफल प्रयास किया। बदमाशों ने डकैती की नियत से कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षागार्डों पर हमला कर दिया। कंपनी कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे करीब बीस से पच्चीस नकाबपोशों ने काॅपर काॅम्पलेक्स प्रोजेक्ट के एडिट गेट नंबर दो में घुस कर सुरक्षाकर्मी सूबेसिंह को घायल कर दिया। इसके बाद कर्मचारी कैलाशचंद्र शर्मा और बनवारीलाल मीणा पर भी लाठियों, सरियों और बरछी से हमला कर दिया। जिन्हें गंभीर हालत में केसीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है.....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।