(JAMMUandKASHMIR, India)
उत्तरी कश्मीर में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर सैनिकों ने मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि आतंकियों के एक गुट की मौजूदगी की खास सूचना के आधार पर सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के केरन अग्रिम इलाके में नियंत्रण रेखा पर आज सुबह अभियान चलाया। सैनिकों और आतंकवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।