यूपी: महिला को अगवा कर तीन लोगों ने किया गैंगरेप
(Mawana, Meerut) पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार 35 वर्षीय पीड़ित महिला मंगलवार सुबह फंफूडा गांव स्थित बैंक गई थी। आरोप है कि वहां से तीन लोगों ने महिला को हथियारों के बल पर अगवा कर लिया और पास के जंगल में ले गए। आरोपियों ने वहां पर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया और दुष्कर्म के बाद उसके कानों के कुंडल, मोबाइल और रुपया भी लूट लिया। बाद में आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। शाम को राहगीरों ने महिला को बेहोशी की हालत में देखकर अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में पीड़ित महिला ने होश में आने पर पुलिस को अपने साथ तीन लोगों द्वारा किए गए सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के बारे में जानकारी दी। खरखौदा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।