(India)
हाल में उन्होंने एक कड़ी में खुलासा किया कि कैसे दो छिपकलियां उनके जीवन के लिए सौभाग्यशाली साबित हुईं। शो के सेट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि शो में उत्तराखंड से आईं एक प्रतिभागी शीला गुप्ता ने अमिताभ को बताया कि चूंकि उन पर एक छिपकली टपक गई थी, इसीलिए वह 'केबीसी' की 'हॉट सीट' तक पहुंच पाईं। यानी उनके अनुसार, छिपकली उनके लिए सौभाग्यशाली रही। वहीं अमिताभ ने प्रतिभागी की इस अजीबोगरीब बात पर चुटकी ली और कहा कि एक सुहावनी सुबह में वह उठे तो उन्हें होटल के कमरे में अपनी बगल में दो छिपकलियां सोती मिलीं, यही वजह है कि वह आज 'केबीसी' के मेजबान हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।