(India)
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद असीम मोहम्मद आरिफ की शिकायत के आधार पर सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने हाल में मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था जहां एक मॉडल ने रैंप पर चलने के दौरान एक टी शर्ट पहन रखा था जिसपर अरबी का कोई शब्द लिखा हुआ था। आरिफ का दावा है कि इसने मुस्लिम समुदाय की भावना को चोट पहुंचाई। जांच अधिकारी दिलीप चव्हाण ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।