जवाहरकला केंद्र की संगीत सभा इस बार क्लैरिनेट की मधुर अनुगूंज से हुई मुखरित
(India) जवाहरकला केंद्र की संगीत सभा इस बार क्लैरिनेट की मधुर अनुगूंज से मुखरित रही। इस मौके पर जयपुर में रहकर संगीत साधना कर रहे वरिष्ठ कलाकार रामकृष्ण ने क्लैरिनेट पर राग मारू बिहाग और उप शास्त्रीय कजरी धुन की उम्दा प्रस्तुति दी। इनके साथ तबले पर अहमदाबाद के वरिष्ठ कलाकार पृथ्वीराज मिश्र ने संगत की। उन्होंने उपज अंग से अनेक प्रकार की लय और उन पर चलन के बनारसी अंदाज से कार्यक्रम को रोचक बना दिया। रामकृष्ण ने राग मारू बिहाग में विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल की बंदिशें प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का समापन कलाकार ने ऋतु के अनुरूप उपशास्त्रीय अंग कजरी धुन से किया। इनकी वादन शैली में विधिवत स्वर विस्तार माधुर्य एवं सौंदर्यबोध का समावेश सुनने योग्य पक्ष था। रामकृष्ण बांसुरी के भी उम्दा कलाकार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।