(India)
गवाहों के बयानों के गुम हो जाने को लेकर अदालत की बार बार की फटकार और अनेक स्थगनों के बाद अंतत: सत्र अदालत में ये दस्तावेज पेश किये गए और अब उम्मीद है कि सलमान खान के हिट एंड रन मामले की सुनवाई 24 सितम्बर से शुरू हो सकती है । अभियोजन ने इस मुकदमे की सुनवाई कर रही अदालत को सूचित किया कि गुम हुये गवाहों के 63 मूल बयानों में से एक छोड़कर बाकी बयान और केस डायरियां मिल गई हैं। इन सभी दस्तावेज को न्यायाधीश डी. डब्ल्यू. देशपांडे के समक्ष पेश किया गया। अदालत को बताया गया कि एकमात्र लापता बयान का भी पता लगा लिया जाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।