नाबालिग लड़कियों का यौनशोषण करते हैं नक्सली
(India)
झारखण्ड में नक्सली अपने संगठन में नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण करते हैं। सिर्फ अपने शारीरिक सुख के लिए वो नाबालिग लड़कियों को दस्ते में शामिल करते हैं। ये बातें तब निकालकर सामने आई जब हार्डकोर नक्सली किसन, प्रसाद और कुंदन पाहन के दस्ते में पांच साल तक रह चुकी एक नाबालिग ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया और पूरी कहानी बताई। नाबालिग ने बताया कि रांची, खूंटी और सिमडेगा जैसे इलाके में खौफ का पर्याय बन चुके कुख्यात नक्सली कुंदन पाहन लड़कियों से घिरा रहता है। झारखण्ड में लाल आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली संगठन अपने आदर्श से भटक चुके हैं। नक्सली पर लेवी लेने, ग्रामीणों की हत्या करने जैसे कई आरोप तो अब तक लगते ही रहे हैं, लेकिन अब नक्सलियों का एक और चेहरा सामने आया है। आदर्श और सिद्धांत की बात करने वाले नक्सली झारखण्ड के ग्रामीण इलाके से नाबालिक बच्चियों को जबरदस्ती अपने संगठन में शामिल करते हैं और उनके यौन शोषण करते हैं। ऐसी कई नाबालिग लड़कियां हैं जो नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सली इन बच्चियों को बम बनाने, बन्दूक चलाने से लेकर मालवाहक के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।