सुपरस्टार शाहरुख खान ने यहां ओसियन की दुर्लभ और पुरानी फिल्मों से जुड़ी यादगार चीजों की नीलामी में ‘मुगल-ए-आजम’ के दो मूल पोस्टर 6.84 लाख रुपये में खरीदे। नीलामी घर की ‘ग्रेटेस्ट इंडियन शोज ऑन अर्थ’ सीरीज के तहत कल रात हुई नीलामी में 220 में से 163 चीजें 55.60 लाख रुपये में बिकीं। राजकपूर और नर्गिस की फिल्म ‘श्री 420’ के छाते वाले दृश्य को दिखाने वाली अर्पणा कौर की पेंटिंग ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ’ सबसे महंगी बिकी और इसकी कीमत 7.5 लाख रुपये लगाई गई। आयोजकों ने बताया कि नीलामी के सबसे लोकप्रिय सेक्शन में राज कपूर... दिलीप कुमार और देव आंनद और उस समय की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों मधुबाला, नर्गिस और मीना कुमारी से जुड़ी यादगार रचनाओं को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। 1962 में दिलीप कुमार के हस्ताक्षर वाली ‘गंगा जमुना’ कलाकृति को कमल मोरारका के एम मोरारका फाउंडेशन ने 2.16 लाख रुपये में खरीदा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।