जब श्रद्धा कपूर ने शाहिद का चुंबन लेने से किया परहेज?
(India) रिपोर्टों की मानें तो फिल्म 'हैदर' के गीत 'खुल कभी तो' में श्रद्धा कपूर को शाहिद कपूर का चुंबन लेना था। इस गीत में दोनों कलाकारों को एक-दूसरे के काफी करीब आते दिखाई गया है। यह बात सामने आई है कि श्रद्धा इस गाने में शाहिद को किस करने में हिचकिचा रही थीं लेकिन फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज ने मौके की नजाकत संभालते हुए श्रद्धा को किसिंग दृश्य करने में भरोसा दिलाया। विशाल के दखल देने के बाद श्रद्धा गीत में अंतरंग दृश्य करने पर राजी हो गईं। श्रद्धा कपूर इसके पहले भी किसिंग सीन कर चुकी हैं लेकिन शाहिद कपूर के साथ उन्हें ऐसे दृश्य करने में क्या परेशानी थी, यह बात सामने नहीं आ सकी। खैर, जो भी है फिल्म 'आशिकी 2' से जवां दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा से उम्मीद है कि वह इस नई फिल्म से अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।