पांच अक्तूबर से शुरू होगा ‘सत्यमेव जयते’ की तीसरा संस्करण
(India) अड़तालिस वर्षीय प्रस्तोता ने ट्विटर पर लिखा, ‘एसएमजे का नया सीजन 5 अक्तूबर से शुरू होगा। नया प्रोमो देखिए। मुझे बताइए कि आप क्या सोचते हैं।’ ‘सत्यमेव जयते’ के पहले दो समाज में भारतीय समाज की कड़वी सच्चाइयों को दिखाया था। तीसरे संस्करण के कुछ अलग होने की उम्मीद है। इस बार कार्यक्रम में दर्शकों के साथ स्वस्थ चर्चा को बढ़ावा दिया जाएगा और आमिर सोशल मीडिया पर दर्शकों के साथ सीधे संवाद करेंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत कार्यक्रम में दिखायी देंगी। ‘सत्यमेव जयते’ का पहला संस्करण 2012 के मध्य में आया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।