तमाशासाधक गोपीजी भट्ट की स्मृति में कथक नृत्य की दी गई प्रस्तुति
(India) जयपुर- इस दिन कथक नृत्यांगना निधि भट्ट, वर्षा कुमावत, नीति भट्ट और अनिता प्रधान ने कथक की बेहतरीन लय, ताल और भावों से सराबोर प्रस्तुतियों से गोपीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। निधिभट्ट और वर्षा कुमावत ने मधुराष्टकम की प्रस्तुति से समारोह की शुरुआत की। निधि ने जयपुर घराने के कथक नृत्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने ठाठ, आमद, पर्ण, तोड़े, टुकड़ों के बाद गत निकास के जरिए कथक की लय-ताल को प्रस्तुत किया। उन्होंने इस मौके पर गोपीजी की प्रिय शिव वंदना - रंगीला शंभू गौरां ले पधारो.. पर नृत्य कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह के अंतिम दिन सोमवार को रवींद्र मंच पर शाम 7 बजे तमाशा ‘गोपीचंद-भर्तृहरि’ का मंचन किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।