(India)
शाहरुख के साथ पूरी टीम ने जमकर मस्ती की। 'हैप्पी न्यू ईयर' के म्यूजिक लॉन्च इवेंट की को टीवी कलाकार ऋत्विक ने होस्ट किया। प्रोग्राम में हाल ही लॉन्च हुआ गाना मनवा लागे रे भी गाया गया। इस गाने को यू-ट्यूब पर पांच दिन में करीब 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। कार्यक्रम के होस्ट ऋत्विक ने कहा कि शाहरुख और दीपिका की जोड़ी सुपरहिट है। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवियन शाह हैं। दीपिका और शाहरूख की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस भी हिट रही थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।