(DELHI, India)
सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला एजेंट अमीर ग्राहकों को लुभाती थी। महिला एजेंट ग्राहकों को लुभाने के लिए मॉडल्स और टेलीविजन की दुनिया में काम करने वाली कलाकारों को पेश करने का दावा करती थीं। महिला एजेंट द्वारा जूनियर कलाकारों को बॉलीवुड में सप्लाई करने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को मानव तस्करी निरोधी शाखा के साथ मिलकर मीरा रोड पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनमें से एक बॉलीवुड की जूनियर कलाकारों के लिए बतौर एजेंट का काम करती थी। पुलिस ने एजेंटों के पास से कंडोम और 3000 रुपए नगद बरामद किए। आरोपियों में से एक की पहचान भयंदर की रहने वाली यासमीन शेख और नयगांव की रहने वाली प्रज्ञा सावे के रूप में हुई है। जबकि एजेंट की पहचान मीरा रोड पर रहने वाली रूबीना शेख के रूप में हुई है। रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने आठ जूनियर महिला कलाकारों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जूनियर आर्टिस्ट की उम्र 20-26 साल की है और ये ग्राहकों से एक दिन के लिए 20 से 50 हजार रुपए चार्ज करती थीं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने फोन के जरिए सेक्स रैकेट चलाती थीं और उन पर किसी को संदेह न हो इससे बचने के लिए ग्राहकों से डील सार्वजनिक स्थानों पर करती थीं। पुलिस रूबीना से उसके बॉलीवुड संपर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।