कमल हासन अस्पताल में भर्ती
(India)
सुपरस्टार कमल हासन को तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को फूड पोइजनिंग की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर के मैनेजर ने इसकी जानकारी दी। कहा गया है कि कमल हासन को मंगलवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। एक्टर को एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 59 साल के कमल हासन इन दिनों तमिल फिल्म पापानासम की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्टर के मैनेजर ने सूचना दी कि वे बुधवार को फिर से शूटिंग में हिस्सा लेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।