ब्रिटिश मॉडल समीरा अमिताभ की दीवानी हैं
(India) आगामी फिल्म ‘बी पोजिटिव’ की अभिनेत्री समीरा बताती है कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनका सपना है। समीरा ने कहा ‘ भारतीय अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं। वह अदभुत कलाकार हैं। मैं दुबई में उनकी फिल्में देखते हुए बड़ी हुई हूं। निश्चित रूप से उनके साथ काम करना एक सपने जैसा होगा।’ ब्रिटेन की 29 वर्षीय अभिनेत्री वेंकटेश कुमार के निर्देशन में बन रही ‘बी पॉजिटिव’ की शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं। छोटे बजट की यह फिल्म अंग्रेजी, हिन्दी और कन्नड़ भाषा में बनेगी। राज पुरोहित और निवेदिता विश्वास इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।