(Chandauli, UTTARPRADESH)
पुलिस के अनुसार घटना 9 सितंबर को उस समय हुई जब चंदौली जिले के इलिया थानांतर्गत 12वीं कक्षा की एक छात्रा अपने घर लौट रही थी। रास्ते में छह युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि आरोपी उसे जबरन कार में खींचकर इलाहाबाद ले गए और वहां उसे छह दिन तक बंधक बनाकर रखा तथा सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि वे उसे वाराणसी लाए और कैंट रेलवे स्टेशन पर उतार दिया। आरोपियों में से एक ने लड़की के माता पिता को सोमवार को फोन पर बताया कि उनकी बेटी रेलवे स्टेशन पर मिल सकती है। लड़की के माता पिता रेलवे स्टेशन पहुंचे और उसे वहां पाया। लड़की के पिता की शिकायत पर सोमवार की रात छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मुनिराज ने बताया कि लड़की ने हालांकि कल मेडिकल कराने से इनकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में अगले आदेश के लिए लड़की को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। सभी छह आरोपी फरार हैं और मामले की जांच जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।