निठारीकांड: सुरेंद्र कोली को वापस डासना जेल ले जाया गया
(Mawana, Meerut) जेल प्रशासन ने आज दोपहर में कोली को डासना जेल ले जाने के संबंध में मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी और इस पूरे अभियान को बेहद गोपनीय तरीके से संचालित किया गया। इन दिनों मेरठ जेल के बाहर प्रिंट और इलेक्ट्रानिक्स मीडिया का जमावड़ा लगा है लेकिन किसी को कोली को डासना जेल ले जाए जाने की भनक तक नहीं लगी। आज सुबह जेल प्रशासन को मुख्यालय से कोली को मेरठ से डासना जेल भेजे जाने के आदेश मिले और फिर तुरन्त कड़ी सुरक्षा के बीच कोली को डासना जेल ले जाया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।