(India)
‘मोहनजोदड़ो’ सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान की पृष्ठभूमि में एक प्रेमगाथा है। डिजनी और गोवारिकर मिलकर इसका निर्माण कर रहे हैं । गोवारिकर इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। गोवारिकर ने कहा, ‘यह व्यक्ति की पसंद, उसकी रूचि और किसी चीज में दिलचस्पी बनाये रखने एवं उसपर आगे बढ़ते रहने की क्षमता है। मेरे लिए ‘लगान’ आमिर खान के बगैर कभी नहीं बन सकती थी और इसी तरह रितिक के बिना ‘जोधा अकबर’ भी नहीं बन सकती थी। ’ उन्होंने यहां एक मुलाकात में कहा, ‘मोहन भार्गव (स्वदेश) का किरदार शाहरूख खान के बगैर नहीं संभव होता। (खेले हम जी जान से) में सूर्यासेन की भूमिका में अभिषेक के संदर्भ में भी यही बात है। इसलिए मेरे लिए यह स्वभाविक था कि मैंने रितिक से समय लेने के लिए तीन साल तक इंतजार किया।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।