यूपीः दोस्त ने ही किया रेप और बना डाला एमएमएस
(Akbarpur, KanpurDehat) इतना ही नहीं आरोपी ने लड़की को ब्लैकमेल कर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला,
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में पांच महीने पहले पीड़िता से इलाके के ही युवक ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप किया और इसका अश्लील वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया, वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर आरोपी कई बार पीड़िता का रेप करता रहा, हद तो तब हो गई जब उसने पीड़ित स्टूडेंट पर अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू किया, लड़की ने परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर सभी आरोपियों पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल सारे आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस ने पीड़िता के दोस्त और पांच साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है,

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।