(MAHARASHTRA, India)
पुलिस ने आज बताया कि यह घटना कल देर रात उस समय हुयी जब एक घर में क्लीनर के तौर पर काम करने वाले अजरुन अशोक तुशांकर (18) लड़की के साथ एक मंदिर में पूजा करके वापस लौट रहे थे, वरताक नगर पुलिस सब इंस्पेक्टर एई गोले ने बताया कि शहर के सावरकर नगर इलाके में आरोपी ने पहले युवक से बातचीत की और उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गया, आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है, उन्होंने बताया कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, पुलिस ने संदेह व्यक्त किया है कि आरोपी और पीड़ित दोनों लड़की से प्यार करते थे और मुद्दे को लेकर दोनों व्यक्ति के बीच विवाद भी हुआ था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस ने बताया कि हमलावर को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है, उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि अपराध करते समय आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी था, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं और मामले की जांच कर रहे हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।