(Canacona, SouthGoa)
पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगार था जो यहां से निकट मडगांव कस्बे में अपने ससुराल वालों के साथ रहता था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले छह महीने से आरोपी अपनी बेटी और दो अन्य महिला रिश्तेदारों के साथ बलात्कार करता रहा और इसने इन सभी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी की 60 वर्षीय सास द्वारा कल दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी उसे अपने साथ उत्तरी गोवा के परनेम तालुका स्थित जंगल ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने अपनी साली का भी कई बार बलात्कार किया और अपनी नाबालिग बेटी का भी यौन शोषण किया। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर गोवा पुलिस की महिला शाखा ने कल आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पीड़िताओं की पहचान गुप्त रखने के लिए पुलिस ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।