विनोद कुमार बिन्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज
(India)
आम आदमी पार्टी की नेता अल्का लांबा ने पार्टी से निष्कासित विनोद कुमार बिन्नी के खिलाफ कोटला मुबारकपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। अलका ने आरोप लगाया है कि बिन्नी ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की थी। जिसमें अल्का पर आरोप लगाया था कि वह सेक्स रैकेट चलाती है। अलका लांबा के वकील नितेश राणा ने बताया कि बिन्नी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाला था। जिसमें अलका पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया है। इस पोस्ट में ये भी बताया गया कि अलका के घर पर पुलिस ने छापा मारा और दो लड़कियों समेत लांबा की गिरफ्तारी हुई। इससे संबंधित कुछ तस्वीरें भी डाली गई हैं। नितेश का कहना है कि जब उस पोस्ट पर काफी संख्या में अश्लील कमेंट्स आने लगे। तब लांबा ने इसकी शिकायत पुलिस में करने का निर्णय लिया। दूसरी ओर बिन्नी से इस पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।