(India)
इस बार ‘बिग बॉस’ का घर असल में एक पुराना विमान है । इस शो में शामिल 15 प्रतियोगियों में से अधिकतर हस्तियां बॉलीवुड से हैं जैसे कि आर्य बब्बर, मिनिषा लांबा, उपेन पटेल, आइटम गर्ल नताशा स्तांकोविक, ग्रांड मस्ती की अदाकारा करिश्मा तन्ना और ‘द एक्सपोज’ अदाकारा सोनाली राउत । सलमान विमान नुमा घर में पायलट की भूमिका निभाएंगे, जहां प्रतिस्पद्र्धी तीन महीने तक रहेंगे । अन्य प्रतियोगियों में टीवी कलाकार-सुकृति कांडपाल, सोनी सिंह, ‘दीया और बाती के’ गौतम गुलाटी तथा ‘महाभारत’ में शकुनि की भूमिका निभाने वाले प्रणीत भट्ट भी शामिल हैं । इन कलाकारों के अतिरिक्त मॉडल डायेंड्रा सोरेस और सुशांत दिवगीकर भी शो में दिखेंगे । इसमें तीन और प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन उनके नामों का खुलासा आगामी दिनों में किया जाएगा ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।