फुटेज पाने के लिए नाटक का सहारा नहीं लूंगी: मिनिषा
(India) 29 वर्षीय अभिनेत्री उन 15 प्रतिभागियों में से एक हैं जो सलमान खान की मेजबानी वाले विवादित रियलिटी शो के इस संस्करण में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को वास्तविक और मौज मस्ती करने वाली मिनिषा दिखेगी। मिनिषा ने घर में प्रवेश करने से पहले कहा कि यह एक रियलिटी शो है और जब इसमें नाटक का तत्व ज्यादा होता है तो दर्शक उसे पसंद करते हैं लेकिन मैं इस नाटक तत्व को लाने के लिए चरित्र से बाहर नहीं जाऊंगी। कम से कम मैं उम्मीद कर रही हूं कि मैं वो सब नहीं करूंगी। मैं नहीं जानती कि कौनसी स्थिति पसंद की जानी है। मैं नहीं जानती हूं कि मैं अंदर चीजों पर कैसी प्रतिक्रिया दूंगी। यह पहली बार है जब ‘यहां’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘बचना ए हसीनों’ जैसी फिल्में करने वाली अभिनेत्री रियलिटी कार्यक्रम कर रही हैं। मिनिषा ने कहा कि उनके लिए यह वक्त बिल्कुल सही है क्योंकि इस समय उनके पास काम की प्रतिबद्धता भी नहीं है। मिनिषा ने कहा कि शुरू में इसमें भाग लेने को लेकर उनके मन में कुछ हिचकिचाहट थी लेकिन उनके दोस्तों के इस शो के प्रति अनुराग ओैर उत्साह के चलते उसने इसमें शामिल होने का फैसला किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।