(India)
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गागा (28)एथेंस में अपने होटल से गहरे रंग का धूप का चश्मा, चमड़े की जैकेट और बूट पहनकर अपनी नई एलबम 'चीक टू चीक' के पोस्टर चिपका कर निकलीं। गागा ने एक स्थानीय स्टोर पर अपनी नई एलबम का विशाल पोस्टर चिपका कर आलोचनाओं को न्यौता दिया है। उनकी यह नई एलबम 23 सितंबर को ऑनलाइन रिलीज हो रही है। उन्होंने अनुशीर्षक के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, लिहाजा मैंने स्वयं कुछ बढ़िया पुराना स्ट्रीट फैशन किया। आशा है, उन्हें यह अच्छा लगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।