उत्तराखंड: पौड़ी में जीप खड्डे में गिरी, पांच मरे
(Dharchula, Pithoragarh) उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक जीप के गहरे खड्ड में गिर जाने के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए । पुलिस ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा बीती शाम जिले के धूमाकोट के समीप हुआ। हादसे में मारे गए सभी लोगों के शवों को निकाल लिया गया है तथा तीन घायलों को कोटद्वार में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।